उदयपुर जिले के कोटड़ा क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। निर्माण स्थल पर चौकीदारी कर रहे काका-भतीजा पर 30 से 40 बदमाशों ने लाठियों, पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका काका रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है।
घटनास्थल से खून से सना बिस्तर, टूटे वाहन और खून के निशान मिलने के बाद परिजनों ने अपहरण और हत्या की आशंका जताई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए छह थानों की पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी जांच में जुट गए हैं। आखिर लापता मीठालाल कहां है? क्या उसका अपहरण हुआ है या फिर उसके साथ कोई अनहोनी हुई है? जानिए इस सनसनीखेज मामले की पूरी रिपोर्ट डेली राजस्थान के युटूब चैनल पर