सायरा क्षेत्र की बोखाड़ा ग्राम पंचायत के माजवड़ा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने डिजिटल जनगणना में गांव को शामिल नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए उपखंड अधिकारी जगदीश सिंह आशिया को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि 500 से अधिक आबादी वाले गांव में हाउस लिस्टिंग के दौरान किसी भी घर का सर्वे नहीं किया गया।
मामले पर सायरा तहसीलदार सुरेश मेहता ने बताया कि हाउस लिस्टिंग की सूची में माजवड़ा गांव का नाम शामिल नहीं था, जिसके कारण वहां जनगणना का कार्य नहीं हो सका। वहीं उपखंड अधिकारी जगदीश सिंह आशिया ने कहा कि गांव का अधिकांश क्षेत्र अनसेटल होने के कारण वह उदयपुर और पाली जिले की सीमा में प्रदर्शित नहीं हो पाया। प्रशासन ने आगामी चरण की डिजिटल जनगणना में गांव को शामिल करवाने का आश्वासन दिया है।