उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र के कमोल गांव से सामने आए दो वायरल वीडियो ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। आरोप है कि शराबबंदी के नाम पर समाज के कुछ लोगों ने दो युवकों को पेड़ से उल्टा लटकाकर कथित रूप से मारपीट की और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया।
सायरा थानाधिकारी कानाराम सिरवी के अनुसार, यह घटनाएं 10 और 12 मई की हैं। पुलिस ने दोनों वीडियो के आधार पर 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है तथा वीडियो में दिखाई दे रहे करीब 20 अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस वीडियो में दिखाई गई कुछ तस्वीरें दर्शकों को विचलित कर सकती हैं। वीडियो का उद्देश्य केवल समाचार देना और जनहित में जानकारी साझा करना है। किसी भी प्रकार की हिंसा या कानून हाथ में लेने का समर्थन नहीं किया जाता है।