दारू: दारू और टाटीझरिया प्रखंड के ग्रामीण बिजली संकट से परेशान, NH-522 लाखे के पास घंटों किया जाम
दारू और टाटीझरिया प्रखंड के ग्रामीण बिजली संकट से उबले, NH-522 लाखे के पास घंटों रहा जाम। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की आंख-मिचौली से त्रस्त दारू और टाटीझरिया प्रखंड के ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे रहा है। बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और अघोषित बिजली कटौती के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों ने NH-522 लाखे के पास (हजारीबाग-बगोदर मुख्य मार्ग) को जाम कर दिया।