संग्रामपुर: कंटेनर से 119 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक हिरासत में
संग्रामपुर पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर के केबिन से 14 कार्टून विदेशी शराब बरामद की। कंटेनर कोलकाता से आईटीसी का सामान लेकर मुंगेर जा रहा था। पुलिस ने चालक रामप्रवेश चौधरी को हिरासत में लिया है। वह संग्रामपुर थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव का निवासी है।थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि जांच के दौरान कु