🌅🙏 **गेल गांव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व**
**उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने किया 36 घंटे के कठिन व्रत का पारायण**
लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर गेल गांव में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
गेल गांव स्थित तरणताल के किनारे व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ छठी मईया की पूजा-अर्चना की। सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।
छठी मईया के भक्तिमय गीतों और श्रद्धालुओं की आस्था से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही व्रती महिलाओं ने अपने कठिन 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारायण किया।
📸 **देखिए गेल गांव में छठ महापर्व की खूबसूरत तस्वीरें...**
🌞 जय छठी मईया! 🙏
#ChhathPuja #GailGaon #Dibiyapur #Auraiya #ChhathiMaiya
**दिबियापुर द लीजेंड परिवार**
*जानकारी भरोसे की | SINCE-20
Auraiya, Auraiya | Nov 16, 2026