जलालाबाद: जलालाबाद चौराहे पर मिठाई लेने गए युवक को होमगार्ड ने पकड़कर मारा थप्पड़, ₹500 लेकर छोड़ने का लगा आरोप
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद मोहल्ला गौस नगर निवासी महिला राजकुमारी नें आज थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया उनका पुत्र श्याम चौराहे पर मिठाई लेने गया था।वहां पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड संतोष कुमार ने उसके पुत्र से ड्राइवरी लाइसेंस मांगा।इस पर उसके पुत्र ने कहा कि ड्राइवरी लाइसेंस नहीं है । तभी होमगार्ड ने उसके थप्पड़ जड़ दिया।