जलालाबाद: बझेड़ा गांव के पास ट्रक से लटक रही रस्सी बाइक सवार महिला के गर्दन में फसी हुई घायल
शाहजहांपुर जनपद थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव मझरा से महिला रुचि पत्नी शरद वीर अपने भाई की शादी के बाद अपने घर गांव फतेहपुर थाना पचदियोरा जिला हरदोई जा रही थी।तभी बझेड़ा गांव के निकट ट्रक के पीछे लटक रही रस्सी से बाइक सवार महिला की गर्दन फंस गई. इससे महिला गिर गई और वह घायल हो गई.महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद में उपचार किया गया.