जलालाबाद: गांव सुजालपुर में बहू ने सास को मारपीट कर घर से निकला,महिला ठोकरे खाने पर मजबूर, पुलिस से भी नहीं मिली कोई मदद
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव सुजालपुर की बुजुर्ग महिला पच्चा देवी पत्नी इंदर ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया उसका इकलौता पुत्र था। जिसकी मौत हो चुकी है. उसकी मौत के बाद उसकी बहू ने उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया है. महिला दर-दर की ठोकरे खाने पर मजबूर है.