जलालाबाद: जलालाबाद में एटीएम बदलकर ग्रामीण के उड़ाये 12500 रूपये पीड़ित नें थाने में दी तहरीर
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव मालूपुर निवासी शकील ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह करचोवी का काम करता है बीते दिन मार्केट में खरीदारी करने आया था. उसके खाते में मजदूरी के 12500 आए थे। पैसे निकालने के लिए वह चौराहे पर लगे एसबीआई के एटीएम पैसे निकालने गया। वहां एक ठगने एटीएम बदलकर उसके पैसे निकाल लिए।