जगदलपुर: बस्तर जिले के 6 ग्राम पंचायतों में कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कृषक शिविर का आयोजन
जगदलपुर, 06 जून 2025/ शासन द्वारा किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई 2025 से प्रारंभ किया गया है जो 12 जून 2025 तक चलेगा। इस दौरान कृषि एवं समवर्गी विभाग एवं वैज्ञानिक गांव-गांव पहुंचकर खेती के उन्नत तरीकों की जानकारी भी किसानों को दे रहे हैं। उक्त अभियान अन्तर्गत शुक्रवार 06 जून को विकासखण्ड तोकापाल के