जगदलपुर: राजीव भवन में पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने प्रेस वार्ता में युक्तियुक्तकरण को लेकर बीजेपी सरकार पर किया हमला
शुक्रवार दोपहर 1 बजे राजीव भवन में पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने ली प्रेस वार्ता इस दौरान उन्होंने कहा कि युक्तियुक्तकरण से 45000 से अधिक शिक्षकों के पद समाप्त हो जायेंगे। इसके कारण 10 हजार स्कूल भी बंद हो जायेंगे।शिक्षकों की नई भर्तियां न करनी पड़े इसलिए साय सरकार शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण कर रही है।