जगदलपुर: बस्तर सांसद महेश कश्यप ने सांसद निवास में नारायणपुर के मल्लखंब खिलाड़ियों से मुलाकात की, जमकर सरहाना की
सांसद महेश कश्यप ने अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी नारायणपुर के खिलाड़ियों से मुलाक़ात की।इस अवसर पर उन्होंने इस साल 2025 की शुरुआत से अब तक भारत की तीन बड़ी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। सांसद महेश कश्यप ने सभी खिलाड़ियों और कोच मनोज प्रसाद को इस सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।