जगदलपुर: दलपत सागर में अवैध अतिक्रमण का महापौर सहित MIC सदस्यों ने किया निरीक्षण
दलपत सागर में अतिक्रमण को रोकने के लिए महापौर संजय पाण्डे के नेतृत्व में स्पीकर, एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगणों द्वारा आज शुक्रवार कों सुबह 10 बजे दोबारा दलपत सागर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आरआई, पटवारी सहित तहसील के अधिकारी उपस्थित रहे। मालूम हो कि दलपत सागर का आकार छोटा होते जा रहा है।