गढ़ी: मोर गांव में होटल पर अवैध शराब और देह व्यापार अधिनियम के तहत होटल मालिक सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Garhi, Banswara | May 17, 2026 गढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोर गांव में एक होटल पर शुक्रवार शाम को पुलिस की दबी एवं रेड के दौरान अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई। रविवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम 1956 एवं धारा 20/54 के तहत राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत गुलाबसिंह सहित 6 जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हे।