बक्सर: जिले में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 27 सेमी ऊपर, लोगों की बढ़ी मुश्किलें, गंगा तट पर जाने से बचें
Buxar, Buxar | Aug 1, 2025 गंगा के बढ़ते जलस्तर ने बक्सर में भी बाढ़ की चेतावनी दे दी है. गंगा का जलस्तर वार्निंग लेवल को पार कर अब लाल निशान की ओर बढ़ने लगा है. गंगा का जलस्तर वार्निंग लेवल से 27 सेंटीमीटर ऊपर जिले में पहुंच गया है. पानी में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते गंगा के तटीय इलाके के लोगों की मुश्किल अब बढ़ने लगी हैं.