कड़ा धाम पुलिस व फायर ब्रिगेड ने कुएं में कूदी महिला की बचाई जान
कौशांबी। कड़ा धाम थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद के बाद एक महिला ने कुएं में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही कड़ा धाम पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया।
पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए महिला को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया। महिला की पहचान दादूपुर गांव निवासी मंजू देवी पत्नी विनोद के रूप में हुई है।
महिला को सकुशल बाहर निकालने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को मौके पर बुलाया और महिला को उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से महिला की जान बच गई। घटना के बाद पुलिस की तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
#Kaushambi #KadadhamPolice #FireBrigade #KaushambiNews #SaraiAqil PoliceRescue BreakingNews UPPolice महिलाकीजानबची कौशांबीसमाचार