हरलाखी: खिरहर सेन्ट्रल चौक पर एक पान दुकान में छापेमारी कर खिरहर पुलिस ने 34 बोतल शराब के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार
हरलाखी प्रखंड के खिरहर थाना पुलिस ने खिरहर सेन्ट्रल चौक पर एक पान दुकान में छापेमारी कर खिरहर पुलिस ने 34 बोतल विदेशी शराब के साथ पान दुकानदार व शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने बताया कि शराब धंधेबाज की पहचान जय शंकर चौधरी के रूप में की गयी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है