हरलाखी: होली व रमजान को लेकर उमगांव TPC भवन में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित
हरलाखी प्रखंड कार्यालय उमगांव के टीपीसी भवन में होली व रमजान के त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता बीडीओ कृष्णमुरारी व थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सहनी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार ग्रामीणों से होली एवं रमजान का त्योहार सामाजिक सौहार्द व आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई।