हरलाखी: लोकसभा चुनाव को लेकर हरलाखी थाना पुलिस ने क्षेत्र में ssb व bsf जवानों के साथ निकाली फ्लैग मार्च
हरलाखी थाना पुलिस ने लोकसभा चुनाव को लेकर SSB व BSF जवानों के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर लोगो से शांतिपूर्ण व भयमुक्त होकर चुनाव में भाग लेने की अपील की। थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सहनी के नेतृत्व मे उमगांव कसेरा कलना करुणा सोहपुर सहित अन्य गावो मे फ्लैग मार्च किया गया।