हरलाखी: दीन दयाल प्लस टू हाई स्कूल उमगांव के छात्रों ने लोकतंत्र जागरूकता अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली
लोकतंत्र जागरुकता अभियान के तहत दीन दयाल प्लस टू उच्च विद्यालय उमगांव के द्वारा लोकतंत्र जागरुकता रैली शिक्षक शिक्षिका व छात्रों के द्वारा निकाली गयी। जिसमें पुस्तकालयाध्यक्ष अमरेश कुमार द्वारा लोकतंत्र के बारे में बताया गया साथ ही बच्चों के बीच स्लोगन का अभ्यास भी कराया गया। जागरूकता रैली पूरे उमगांव बजार में भ्रमण भी किया।