हरलाखी: गंगौर SSB द्वारा नंदलाल प्लस टू हाई स्कूल में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का किया आयोजन
हरलाखी प्रखंड के इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48 वी बटालियन गंगौर SSB जवानों के द्वारा नंद लाल प्लस टू हाई स्कूल परिसर में सोमवार को निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। जिसमें चिकित्सा पदाधिकारी डा सुनेहा सिंह के द्वारा करीब 143 लोगो को निःशुल्क जाँच कर दवा का वितरण किया।