हरलाखी: हरलाखी पुलिस ने बिटुहर मुशहरी व कलना मुशहरी में पांच अलग अलग घरों मे छापेमारी कर 257 बोतल शराब की जब्त
हरलाखी पुलिस ने कलना मुशहरी व बिटुहर मुशहरी के पांच अलग अलग घरों में छापेमारी कर 257 बोतल शराब जब्त की। जबकि मौके से धंधेबाज फरार हो गया। थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सहनी ने मंगलवार को बताया कि इस संबंध में पुलिस पांच शराब धंधेबाज के उपर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाँच पड़ताल शुरु कर दी है। जल्द हि फरार धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।