गया टाउन सीडी ब्लॉक: पितृपक्ष मेले को लेकर गया शहर के प्रमुख मार्गों पर चलाया गया सघन वाहन जांच, वसूला 12 लाख रुपये का जुर्माना
पितृपक्ष मेला-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने वाहन जांच अभियान तेज कर दिया है। जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार, एसडीओ सदर और यातायात पुलिस उपाधीक्षक ने संयुक्त रूप से सिकड़िया मोड़, गेवाल बिगहा, बाईपास, घुघड़ीटांड़, बोधगया रोड व माड़नपुर में वाहनों की जांच की। ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण-पत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच हुई।