दादरी: जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं ध्वस्त, पंखे नहीं कर रहे काम, मरीज घर से कूलर लेकर पहुंचे, बिजली, पानी और लिफ्ट की समस्या
नोएडा के सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं बदहाल हैं। शुक्रवार को सुबह 11 बजे से भी कई बार बिजली आपूर्ति बाधित हुई। पंखे काम न करने पर मरीज घर से कूलर लेकर अस्पताल पहुंचे। 15 से 20 मिनट इंतजार के बाद ही लिफ्ट मिल रही है। कई लोग बच्चों को गोद में लेकर चौथी-पांचवीं मंजिल तक सीढ़ियों से पहुंचे। पर्याप्त पानी भी नहीं मिल रहा है। सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल