दादरी: दादरी इलाके में नहर में नहाने गए तीन बच्चों में से दो डूब गए
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शुक्रवार की दोपहर 3 बजे कोट गांव से कुछ लोग परिवार सहित ऑटो से आकर नहर पर नहाने गए थे। नहाते समय तीन नाबालिग लड़के गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव की कोशिश की। एक बच्चे को तो बचा लिया गया, लेकिन सौरभ (16) और कमल (13) नहर में डूब गए। स्थानीय लोगों ने काफी खोजबीन की।