ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के अधीन बीच सड़क पर मॉडिफाईड थार से स्टंट कर रील बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर 1 बजे गिरफ्तार कर शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की। आरोपी की पहचान रिषभ निवासी सैनी गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की कार को जब्त कर सीज किया है।