ग्रेटर नोएडा के आम्रपाली की परियोजना में रिसीवर कार्यालय की ओर से कैंसिल किए गए फ्लैट व मनमानी से परेशान पीड़ित घर खरीदारों ने शुक्रवार को दोपहर 3 बजे 40 डिग्री की चिलचिलाती धूप में खड़े होकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में बच्चे,महिलाओं के साथ बुज़ुर्ग सदस्य भी शामिल हुए।