फिरोज़ाबाद: गांव बरगदपुर इलाके में भाभी और भतीजों ने दम्पति को पीट-पीटकर किया घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना बसई मोहम्मद पुर क्षेत्र के गांव बरगदपुर से मारपीट का मामला सामने आया है।आरोप है रामनिवास और उसकी पत्नी को उसकी भाभी और भतीजो ने मिलकर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल किया है। पीड़ित दम्पति ने मामले को लेकर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।