मऊ से गोरखपुर जा रही ट्रेन में 9 माह के बच्चे के लिए रेलवे ने उपलब्ध कराया गर्म दूध और पानी
कटनी से गोरखपुर जा रही ट्रेन संख्या 19489 के M1 कोच में यात्रा कर रहे श्री शब्बीर अली के 9 माह के बच्चे के लिए रेलवे ने तत्परता दिखाते हुए गर्म दूध और गर्म पानी उपलब्ध कराया। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद रेलवे की टीम ने तत्काल व्यवस्था की।
वहीं, बगल की केबिन में यात्रा कर रहे श्री सुरेंद्र गुप्ता के 6 माह के बच्चे के लिए भी रेलवे की ओर से गर्म पानी उपलब्ध कराया गया। रेलवे की इस त्वरित पहल से छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर रहे परिजनों को काफी राहत मिली और यात्रियों ने रेलवे की तत्परता की सराहना की।
#maunews #NewsUpdate #KHABAR #trains #railway #railwaystation #maurailway