मऊ में स्टीयरिंग जाम होने से मिनी मैजिक पलटी,वाराणसी से गोरखपुर जा रहा था
#maunews #MAU #accident
मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक मिनी मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा मिर्जाहाजीपुरा-सुल्तानीपुर मार्ग पर ग्रामसभा चकिया स्थित हनुमान मंदिर के सामने हुआ। वाहन की स्टीयरिंग जाम होने के कारण यह दुर्घटना हुई, जिसमें चालक हरिकांत को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित है।