दातागंज: हजरतपुर थाना क्षेत्र के बमनपुरा गांव में कहा-सुनी के बाद हुई मारपीट, पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
बमनपुरा गांव में कहा सुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी अंकिता शर्मा से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि झगड़े के बाद कई लोगों ने मुझे अकेले में पकड़ कर मारपीट की है जिससे मेरे हाथ भी टूट गया है।जिसका इलाज बदायूं से चल रहा है।