वाराणसी में पुलिसकर्मियों ने खेली कपड़ा फाड़ होली, पुलिस कमिश्नर ने दी बधाई
Sadar, Varanasi | Mar 15, 2025 वाराणसी में होली के पर्व के एक दिन पश्चात शनिवार को पुलिसकर्मियों ने होली मनाया। रंग गुलाल के साथ होली के गीतों पर डांस कर पुलिसकर्मियों ने कपड़ा फाड़ होली खेली। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने सभी को होली की बधाई दी।