वाराणसी के असि मोहल्ले में छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Sadar, Varanasi | Mar 14, 2025 वाराणसी में होली के दिन एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फोन रिस्पॉन्स न होने पर इसकी सूचना छात्रा के दोस्त ने पुलिस कंट्रोल रुम को दी। पब्लिक रिस्पांस व्हीकल के जवानों ने जब जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद चौकी प्रभारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।