मोढ़ेला जीटी रोड पर दो बाइकों की आपस में टक्कर में एक बाइक सवार की बीएचयू में इलाज के दौरान हुई मौत
Sadar, Varanasi | Mar 15, 2025 लोहता थाना क्षेत्र के मोढ़ेला जीटी रोड पर शानिवार को दिन में लगभग 2 बजे दो बाइकोंक़ के आपस में हुई जोरदार टक्कर में राजातालाब थाना क्षेत्र के भदरासी कुटी पर निवासी बाइक सवार पवन प्रजापति उम्र 21 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त घायल को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के भर्ती कराया।