हनुमानगढ़: टाउन में एटीएम में मदद के बहाने बुजुर्ग से ठगी, पासवर्ड देख बदला कार्ड, फिर लगाया ₹1.45 लाख का चूना
टाउन क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है, जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने एक बुजुर्ग के खाते से दो दिनों में कुल 1 लाख 45 हजार रुपए निकाल लिए। टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ओमप्रकाश (70) पुत्र दुनीराम जाट निवासी वार्ड नम्बर 32, गली नम्बर 4, सूर्यनगर, टाउन ने लिखित रिपोर्ट दी है।