इटाढ़ी: पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई - डीएम
Itarhi, Buxar | Jun 6, 2026 डीएम साहिला ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में हीट वेव, पंचायती राज विभाग की योजनाओं तथा आगामी पंचायत आम निर्वाचन की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। बैठक में डीएम ने बढ़ती गर्मी और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को खराब पड़े चापाकलों की प्रतिदिन मरम्मत कराने का निर्देश दिया।