गया:- आज दिनांक 16 जून 2026 को जिलेभर के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर में आमलोगों के समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया गया। पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
प्रखंड सहयोग-सह-जन-
कल्याण शिविर का आयोजन जिलेभर के सभी प्रखंडों में 16, 17 एवं 18 जून 2026 को होना निर्धारित है।
शिविर के उद्देश्य :-
केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना है।
योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिये आवेदन, निबंधन, सत्यापन एवं e-KYC जैसी सुविधायें एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।
प्रखंड सहयोग-सह-जन-
कल्याण शिविर के अतिरिक्त पंचायतों एवं नगर निकायों में सहयोग शिविर का आयोजन पूर्ववत् जारी रहेगा।
सबका सम्मान, जीवन आसान
Gaya, Bihar | Jun 16, 2026