गया, 16 जून 2026, प्रभारी सचिव गया ज़िला श्री रोबर्ट एल. चोंग्थू ने आज गया ज़िला के डोभी प्रखंड स्थित नदरपुर पंचायत में 'सबका सम्मान जीवन आसान के तहत जन समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु आयोजित 'सहयोग शिविर' में शामिल हुए। सात निश्चय योजना-3 का अवयव 'सबका सम्मान जीवन आसान' के संकल्प को धरातल पर उतारने एवं जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को बिहार के सभी जिलों में पंचायतवार 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया जायेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयुक्त मगध प्रमण्डल ने कहा कि आज से पूरे ज़िले में 'सहयोग शिविर' कार्यक्रम आयोजित है। राज्य सरकार द्वारा इसके लिए पिछले 11 मई को ही सहयोग पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर 1100 जारी किया था, जिसके माध्यम से लोग सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस 'सहयोग शिविर' का उद्देश्य हर हाल में निर्धारित समय सीमा के अंदर जन समस्याओं का निष्पादन करना है। यह कार्यक्रम लोगों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का जरिया है। राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन आपका हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार है।
बिहार की समृद्धि और भारत विकसित हो, इसके लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'सहयोग शिविर' में जो भी आवेदन प्राप्त होंगे उनका निष्पादन 30 दिनों के अन्दर हर हाल में किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता के हित को ध्यान में रखते हुए ही योजनाएं बनाती है और नीतियां निर्धारित करती है। जनता की समस्याओं का समाधान करना ज़िला प्रशासन का दायित्व है। यह 'सहयोग शिविर' कार्यक्रम पूरे ज़िले में प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायत स्तर पर लगाई जाएगी ताकि लोगों के सपने साकार हों, उनके सपने टूटे नहीं। उन्होंने कहा कि अंचल, प्रखंड या थाना स्तर पर जो जन समस्याएं हैं उनका समाधान 30 दिन के अंदर किया जाए। 'सहयोग शिविर' कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के अधिकारी आपके बीच रहकर समस्याओं का समाधान करेगी।
ज़िला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर ने संबोधित करते हुए कहा कि सहयोग शिविर एवं सहयोग पोर्टल पर ऑफलाइन एवं ऑनलाइन के माध्यम से विभिन्न विभागों से संबंधित ज़िले में 14029 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमे से 12 हजार से अधिक आवेदनों को निष्पादित करते हुए आज आवेदक को निष्पादित पत्र भी देने का काम किया जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जो भी आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, उनसभी आवेदनों को 30 दिनों के अंदर समाधान करवाते हुए शिविर के तिथि में शिविर में आवेदक को निष्पादन रिपोर्ट उपलब्ध करवाया जाए। आज अनेको आवेदकों यहां बासगीत पर्चा, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र तथा मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, मनरेगा जॉब कार्ड एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के लाभुकों को प्रोत्साहन राशि स्वरूप सांकेतिक कागजात प्रदान किया।
इस अवसर पर आईजी मगध प्रक्षेत्र, ज़िला पदाधिकारी गया, वरीय पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता आपदा, एसएसबी के वरीय अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी डोभी, अंचलाधिकारी डोभी सहित अन्य तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे।
16 views | Gaya, Bihar | Jun 16, 2026