घोसी: लाखीपुर में बिजली के चिंगारी से सात बिगहा गेहूँ की फसल जलकर राख, ग्रामीणों ने बुझाई आग,समय से नही पहुँच सका फायर बिग्रेड
Ghosi, Mau | Apr 17, 2024 घोसी कोतवाली क्षेत्र के लाखीपुर में बुधवार को बिजली के तार से निकली चिंगारी से गेहूँ के खेत मे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से पाँच किसानों का लगभग सात बिगहा गेहूँ की खड़ी फसल खेत मे जलकर राख हो गई। आग लगने की जानकारी होते ग्रामीणों ने आग बुझाने की भरपूर कोशिश किया।किन्तु पछुवा हवा तेज होने से आग की लपटें विकराल रूप ले अन्य खेतो में फैलती जा रही थी।