घोसी: पलियामहमूदपुर में अज्ञात कारणों से गेहूँ के खेत मे लगी आग,पन्द्रह बिगहा गेहूं की फसल जलकर राख
Ghosi, Mau | Apr 16, 2024 घोसी कोतवाली क्षेत्र के पलिया महमूदपुर में मंगलवार को अज्ञात कारणों से गेहूँ के खेत मे अचानक आग लग गई। आग लगने से आधा दर्जन किसानों के लगभग पन्द्रह बिगहा गेहूँ की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की जानकारी होते ही स्थानीय लोग एवं आस पास गाँव के सैकडों लोगो ने स्वयं आग बुझाने की कोशिश करते रहे।किन्तु पछुवा हवा तेज होने से आग विकराल रूप ले फैलती जा रही थी।