घोसी: बहरामपुर में पांच प्रतिमाओं की हुई प्राण प्रतिष्ठा, जयकारों के बीच भक्तिमय बना रहा वातावरण
Ghosi, Mau | Apr 16, 2024 बड़राव ब्लॉक क्षेत्र के बहरामपुर स्थित श्री सिधेश्वर हनुमान मंदिर एवं श्री गोदेश्वर महादेव शिव मंदिर पर विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच 5 प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। जिसमें भगवान शिव, माता पार्वती, पवनपुत्र हनुमान, भगवान गणेश व शिवलिंग की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा कर उन्हें मंदिर परिसर में विधि-विधान से स्थापित किया गया है।