घोसी: 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ घोसी पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Ghosi, Mau | Apr 17, 2024 घोसी कोतवाली के उप निरीक्षक सुरजीत सिंह व हेड कांस्टेबल जयप्रकाश नेे कल्याणपुर फोरलेन के पास से एक आरोपी को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना नाम आशीष चौरसिया निवासी ग्राम लिलारी भरौली थाना कोपागंज बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।