घोसी: कुरंगा गांव के समीप अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में लगी आग, एक बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
Ghosi, Mau | Apr 17, 2024 दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कुरंगा ग्राम पंचायत के सिवान में गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। अचानक आग लगने से 10 बीघा भूसा बनाने वाला डंठल व एक बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई है। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद किसी तरह आग बुझाई गई है।