लोहरदगा: उपायुक्त ने मिलेट एवं दलहन प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण किया, उत्पादन व मार्केटिंग बढ़ाने के निर्देश दिए
लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने बुधवार अपराह्न लगभग 3 बजे मिलेट एवं दलहन प्रसंस्करण इकाई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने इकाई में रागी उत्पाद तैयार करने के लिए स्थापित मशीनों का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक मानकों को पूर्ण करते हुए इकाई को शीघ्र पूर्ण रूप से क्रियाशील करने का निर्देश दिया।