महा-शिवरात्रि पर रविवार को समूचा सैदपुर क्षेत्र शिवमय रहा। इस दौरान नगर सहित क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए पूरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। स्थिति यह थी कि पवित्र सावन महीने में सोमवार के दिन श्रद्धालुओं की जैसी भीड़ देखी जाती रही है, रविवार का अवकाश होने के चलते उससे कई गुना अधिक भीड़ आज देखी गई।