भिवानी: शहर के बिजली गेट स्थित ज्ञान आश्रम के प्रांगण में आश्रम का स्थापना दिवस हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडितों द्वारा हवन यज्ञ कर किया गया ।इस अवसर पर क्षेत्र से सैकड़ो महिलाओं ने भजन सत्संग में धार्मिक भजनों का गायन किया। कार्यक्रम में महाराज ज्ञान सिंह जी निर्मल ने अपने संदेश में जन-जन की भलाई करने की अपील की और कहा कि हमेशा जीवन में दूसरों के हित का विचार करना चाहिए। इस अवसर पर विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद लिया।