भिवानी: संत गुरू रविदास महाराज्य के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अनेक साधु महात्माओं ने की शिरकत
शहर के हुडडा ग्राऊंड में संत मंगलानंद जी महाराज, गुरूजी बाबू साहेब, संत रहीम दास, संत विजेंद्र दास के पावन सानिध्य में संत शिरोमणी गुरू रविदास महाराज प्रथम राज्य स्तरीय जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज से बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरूषोंं ने शिरकत करते हुए साध संगत द्वारा संत गुरू रविदास की अमृतवाणी का रसपान किया।