भिवानी: भिवानी के समस्त व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया
बैठक में सभी व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से एक विशाल व्यापारी सम्मेलन का आयोजन 25 फरवरी 2024 को टिबड़ेवाल सभागार भिवानी में करने का निर्णय लिया। व्यापारी सम्मेलन में मुख्य अथिति के रूप में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड , भारत सरकार के अध्यक्ष श्री सुनील जीवराजजी सिंघी शिरकत करेंगे ।