भिवानी: गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग हुआ सख्त, शुरू हुई कार्रवाई: भिवानी में जिला शिक्षा अधिकारी नरेश मेहता
भिवानी में आज जिला शिक्षा अधिकारी नरेश मेहता ने बताया कि ग़ैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग सख़्त हो गया है। उन्होंने बताया कि इस बारे में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे इन आदेशों की पालना सुनिश्चित करें। यदि कोई बिना मान्यता प्राप्त स्कूल या संस्था बच्चों का दाखिला करते हैं तो उनके खिलाफ हरियाणा स्कूल शिक्षा अधिनियम 2003 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।